राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के गऊघाट इलाके में बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे नदी में युवक का शव उतराता मिला। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि मछुआरों ने शव देखकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों की मदद से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक की उम्र करीब 35 से 38 वर्ष के बीच है। शव की पहचान के लिए उसकी फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की गई है। शव कई दिन पुराना लग रहा है। आशंका जताई कि शव कहीं से बहकर यहां आया है।