फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई रिक्शा सवार महिला से पांच महिलाओं ने लूटी चेन

Sun, 19 Oct 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर इलाके में 16 अक्तूबर को डालीगंज निवासी मंजरी सिंह से ई रिक्शा सवार पांच महिलाएं सोने की चेन लूट ले गईं। पीड़िता ने शुक्रवार को महानगर थाने में लूट का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मंजरी सिंह के मुताबिक 16 अक्तूबर को सुबह 10:45 बजे वह निशातगंज से ई रिक्शा पर सवार होकर आईटी चौराहा जा रही थीं। उनके सामने वाली सीट पर दो पुरुष बैठे थे। कुछ दूरी पर पांच महिलाओं ने ई रिक्शा रोक लिया और कहा कि उनमें एक महिला बीमार है। उसे अस्पताल ले जाना है। इस पर सवार दोनों पुरुष वहीं उतर गए और पांचों महिलाएं बैठ गईं। पीड़िता के मुताबिक तीन महिलाएं उनके सामने वाली सीट पर बैठीं, जबकि दो महिलाएं उनके पड़ोस में। उनमें से एक महिला बार-बार उल्टी करने का नाटक कर रही थी, जबकि सामने वाली एक महिला उनका पैर बीच में फंसाकर दबा रही थी। वह जब आईटी चौराहे के पास उतरने लगीं, तभी उल्टी करने के बहाने एक महिला ने उनके कंधे पर हाथ रखकर उनके गले से चेन खींच ली। उतरकर उन्होंने ई रिक्शा की फोटो खींचने की कोशिश की, लेकिन तब तक चालक ई रिक्शा लेकर निकल गया। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें