फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रीढ़ से पांच ट्यूमर निकाले, तीन महीने बाद फिर पैरों पर खड़ी हुई युवती

विज्ञापन
कैंसर संस्थान में हुई सर्जरी।
विज्ञापन
लखनऊ। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के डॉक्टरों ने रीढ़ की हड्डी से पांच ट्यूमर निकालकर युवती को उसके पैरों पर खड़ा कर दिया। ऑपरेशन के बाद युवती की हालत में सुधार है। वह आसानी से चल-फिर पा रही है।
विज्ञापन

मथुरा की रहने वाली युवती (24) की रीढ़ में पांच ट्यूमर थे। तीन महीने से पैरों ने काम करना बंद कर दिया था। कई डॉक्टरों ने जवाब दे दिया, पैरों में ताकत लौटने की उम्मीद भी कम बताई। लेकिन कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के न्यूरोसर्जनों ने इसे चुनौती के तौर पर लिया और दो चरणों में 13 घंटे की सर्जरी कर पांचों ट्यूमर निकाल दिए।
संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. विजेंद्र कुमार ने बताया कि मरीज दुर्लभ बीमारी न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस से पीड़ित थी। इसमें शरीर की नसों में कई जगह ट्यूमर बन जाते हैं। जांच में पता चला कि एक ट्यूमर रीढ़ की हड्डी को पारकर छाती तक पहुंच गया था और फेफड़े को दबा रहा था। बाकी चार ट्यूमर रीढ़ के अंदर नसों में थे। इसी वजह से कमर के नीचे का हिस्सा कमजोर हो गया था।
विज्ञापन

दो चरण में हुई सर्जरी में पहले ऑपरेशन में रीढ़ और छाती में चीरा लगाकर फेफड़ों तक फैले ट्यूमर को निकाला गया। यह सर्जरी करीब 7 घंटे चली। कुछ दिन बाद दूसरे चरण में पैरों की नसों को दबा रहे चार ट्यूमर निकाले गए। दूसरी सर्जरी 6 घंटे चली। सर्जरी टीम में न्यूरोसर्जन डॉ. अमित कुमार उपाध्याय, डॉ. आशीष मिश्रा और एनेस्थीसिया टीम से डॉ. असीम रशीद, डॉ. अर्चना शामिल रहीं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय ने बताया कि मरीज का पूरा इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क किया गया। निजी अस्पताल में इस तरह की दो सर्जरी पर 6 से 7 लाख रुपये तक खर्च आता है। संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने सफल सर्जरी पर टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें