फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिट्टी खनन कर रही मशीन सहित पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ीं, प्रदर्शन

Sun, 09 Jun 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू पदाधिकारियों के विरोध के बाद भी नहीं माने एसडीएम, शुरू हुआ धरना
विज्ञापन

थाने पर नहीं बनी बात तो जमुनहा तहसील में धरने पर जा बैठे भाकियू कार्यकर्ता

संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसीपुर (श्रावस्ती)। चौगोई गांव में शुक्रवार देर रात मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम की कार्रवाई से क्षुब्ध भाकियू कार्यकर्ता थाने में ही धरने पर बैठ गए। एक ओर जहां भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान का पक्ष लेकर कार्रवाई को अवैध बताया वहीं एसडीएम ने पुलिस बल को बुलाकर मशीन और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कब्जे में ले लीं। आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना जमुनहा तहसील में शनिवार को भी जारी रहा।

जमुनहा तहसील क्षेत्र के सोनवा थाना अंतर्गत ग्राम चौगोई के निकट शुक्रवार देर रात के करीब एक मडरोलर मशीन लगाकर मिट्टी का खनन किया जा रहा था। इसी बीच मौके पर राजस्व निरीक्षक राजितराम मिश्रा व क्षेत्रीय लेखपाल अनिल पांडेय के साथ पहुंचे एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय ने खनन करने से रोक दिया। समर्थकों के साथ पहुंचे भाकियू युवा विंग के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

बढ़ता विरोध देख एसडीएम ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची सोनवा पुलिस मडरोलर मशीन सहित सभी ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने ले आई। इसके बाद भाकियू युवा विंग जिलाध्यक्ष के साथ कार्यकर्ता थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप था कि किसान अपने खेत को समतल करा रहा था। इस दौरान निजी उपयोग के लिए कुछ किसान ट्रैक्टर ट्राॅली से मिट्टी ले जाने के लिए आए थे। एसडीएम की ओर से भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों के साथ अभद्रता की गई। इसके विरोध पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो गया।


हमने डीएम से मामले की शिकायत की लेकिन डीएम ने एसडीएम को सही बताते हुए किसानों से जुर्माना देने को कहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। जरूरत पड़ी तो श्रावस्ती में मुजफ्फरनगर जैसी घटना दोहराई जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अजय वर्मा जिलाध्यक्ष भाकियू युवा विंग
विज्ञापन



किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। एसडीएम के साथ अभद्रता जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। कई ट्रैक्टर- ट्राॅली होने के कारण चालक इधर उधर भाग रहे थे जिन्हें पकड़ने के लिए एसडीएम ने पुलिस को बुलाया था। खनन निरीक्षक को मौके पर बुलाया गया है। उनकी जांच के बाद वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
श्याम देव चौधरी, थाना प्रभारी सोनवा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें