फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न करें ऐसी हरकत: सरेंडर वाहन चलते मिले तो वसूला जाएगा पांच गुना जुर्माना, परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश

Mon, 09 May 2022 12:03 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

परिवहन विभाग ने जारी किए गए आदेश में कहा है कि अगर सरेंडर वाहन चलाते मिले तो पांच गुना जुर्माना वसूला जाएगा। आरटीओ कार्यालय में वाहन सरेंडर होने के बाद भी चलने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यावसायिक वाहनों बस, ट्रक, टैक्सी व ऑटो का कोरोना काल में आरटीओ कार्यालय में सरेंडर होने के बाद भी चलने की शिकायत मिली है। ऐसे वाहनों की धरपकड़ के लिए लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, अलीगढ़, झांसी, बरेली, सहारनपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, मेरठ, फिरोजाबाद, मथुरा, अयोध्या और गोरखपुर में आईटीएमएस के कैमरों की मदद  से निगरानी की जा रही।

विज्ञापन


ऐसे वाहन चलते मिले तो 5 गुना तक जुर्माना चुकाना होगा। परिवहन विभाग ने इस संबंध में क्षेत्रीय अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।

परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने भी अधिकारियों को सरेंडर वाहनों की सूची आईटीएमएस के कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिए हैं।

विभाग के मुताबिक आईटीएमएस के कैमरों से लखनऊ में अब तक सात वाहन पकड़े गए। इन वाहनों के मालिकों से जुर्माना भी वसूला गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें