फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच शिक्षकों को मिली छात्रावासों की जिम्मेदारी

विज्ञापन
लखनऊ विवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विवि प्रशासन ने छात्रावासों के संचालन और व्यवस्थाओं के लिए पांच शिक्षकों को प्रोवोस्ट और सहायक प्रोवोस्ट नियुक्त किया है। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की ओर से सोमवार को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, नियुक्तियां एक वर्ष या अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी। माना जा रहा है कि सोमवार को एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद ही यह निर्णय लिया गया है। समाजशास्त्र विभाग के प्रो. जयशंकर पांडेय को सुभाष हॉल का प्रोवोस्ट बनाया गया है। राजनीतिक विज्ञान विभाग के डॉ. अमित कुशवाहा को सुभाष हॉल और डॉ. जितेंद्र कुमार को हबीबुल्लाह हॉल का सहायक प्रोवोस्ट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संस्कृत विभाग की डॉ. शोभना दुबे को आचार्य नरेंद्र देव हॉल और ओरिएंटेड संस्कृत विभाग के डॉ. सतीश चंद्र को महमूदाबाद हॉल का सहायक प्रोवोस्ट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें