फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच दुकानों में लगी आग, फटे सिलिंडर और पटाखे... लोग सहमे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। जानकीपुरम विस्तार में बुधवार देर रात फुटपाथ पर बनीं पांच दुकानों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दुकानों में रखे एलपीजी सिलिंडर फट गए और पटाखे भी दगने लगे। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

भवानी चौराहे के पास राम सहेली, संदीप गुप्ता, इस्लामुद्दीन, तसव्वुर और अमरीश गुप्ता की दुकानें थीं। बुधवार रात सभी दुकानदार दुकानें बंद कर घर चले गए थे। संदीप गुप्ता अपनी सब्जी की दुकान में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे एक राहगीर ने आग की लपटें देखीं। शोर मचाने पर संदीप जागे और अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग ने जल्द ही चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
नुकसान और जांच
एफएसओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दमकल आग बुझा रही थी, तभी दो एलपीजी सिलिंडर फटे। इसके बाद दुकान में रखे पटाखे भी दगने लगे, जिससे आग बुझाने में समस्या हुई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, पर दुकानों का काफी सामान जल गया। इस्लामुद्दीन को करीब तीन लाख रुपये, अमरीश को करीब 30 हजार रुपये, संदीप को 90 हजार रुपये और राम सहेली को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी पटाखों के भंडारण की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें