शासन ने सोमवार देर रात पांच अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए। इसमें उन्नाव में एएसपी अष्टभुजा प्रसाद सिंह को लखनऊ पूर्वी का एएसपी बनाया गया है। लखनऊ पूर्वी में अभी तक रहे सर्वेश मिश्रा को सचिवालय सुरक्षा का एएसपी बनाया गया है।
सचिवालय सुरक्षा में तैनात विनोद कुमार पांडेय को उन्नाव में एएसपी बनाया है। इसके अलावा 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में उप सेना नायक के पद पर तैनात प्रेमचंद्र को एएसपी चंदौली जबकि रमेश प्रसाद गुप्ता का तबादला 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से आगरा में एएसपी अपराध बनाया गया है।
कई और पीपीएस अधिकारियों के तबादले होंगे जल्द
शासन जल्द ही कुछ और पीपीएस अधिकारियों के तबादले करेगा। इसमें एएसपी के पद पर प्रोन्नति पाए डेढ़ दर्जन से अधिक पीपीएस हैं। इसके अलावा कई जिलों के एएसपी के तबादले चुनाव से पूर्व होने हैं। माना जा रहा है जल्द ही पीपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण की एक बड़ी सूची शासन स्तर पर मंथन के बाद जारी होगी।