फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोटरसाइकिलें चुराने वाले पांच गिरफ्तार, आठ बाइकें बरामद

Thu, 28 Nov 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
थाने में खड़ी बरामद बाइकें। 
विज्ञापन

विज्ञापन
गोसाईंगंज। पीजीआई, कैंसर संस्थान सहित अन्य अस्पतालों के बाहर से बाइक चुराने वाले गैंग के लीडर सहित पांच वाहन चोरों को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की आठ बाइकें बरामद की गई हैं।



एडीसीपी साउथ राजेश कुमार यादव के मुताबिक बाराबंकी के पीरपुर कोठी निवासी शिवम की बाइक चार नवंबर को कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के बाहर से चोरी हो गई। विकास नगर के रहने वाले अभिषेक की बाइक 26 अक्तूबर को कैंसर संस्थान के सामने चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। तफ्तीश के दौरान अस्पताल के पास लगे कैमरे की फुटेज से पुलिस को तीन युवक बाइक चोरी कर भागते दिखे थे।
विज्ञापन




पुलिस ने पीजीआई निवासी सत्यम रावत उर्फ लाली, सनी गौतम, अभिषेक, राज रावत व मोहनलालगंज निवासी अमित को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों ने बताया कि खाली प्लाट में चोरी की आठ बाइकें छिपा रखी हैं। अस्पताल व भीड़ वाले इलाके से बाइक चुराते थे। ग्रामीण इलाके में चोरी की बाइकें सस्ते दामों पर बेच देते थे। एडीसीपी ने बताया कि सभी आरोपियों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंग का लीडर राज रावत है।
विज्ञापन


75 कैमरों की फुटेज खंगाली, तो मिला सुराग

एसीपी गोसाईंगंज किरन यादव के मुताबिक कैंसर संस्थान के पास लगे कैमरे की फुटेज में दिखे तीनों आरोपी अटल चौराहे की ओर जा रहे थे। टीम ने करीब 75 कैमरों की फुटेज देखी और सत्यम को ट्रेस किया। बुधवार को सत्यम की लोकेशन अंसल स्थित इस्कॉन मंदिर के पास मिली। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया गैंग का सरगना राज रावत मोमोज का ठेला लगाता है। राज ने बताया छह बाइकें पीजीआई इलाके व दो अंसल इलाके से चोरी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें