सीओ सुशील कुमार सिंह व पंकज कुमार सिंह ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी आर एस गौतम ने बताया कि मौके पर अंग्रेजी में लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है।
विवेक शुक्ला ने आर्थिक तंगी व कर्ज के बोझ तले दबे होने के चलते पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जांच की जा रही है व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।