फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना लाइसेंस पांच लोग टहलाते मिले कुत्ते, वसूला 25 हजार जुर्माना

विज्ञापन
जांच करती नगर निगम की टीम।
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। नगर निगम ने बिना लाइसेंस कुत्ते पालने वालों के खिलाफ शनिवार सुबह गोमतीनगर इलाके में अभियान चलाया। यहां पांच कुत्ता मालिकों के पास लाइसेंस न होने पर 25 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। इसके बाद सभी ने नगर निगम जाकर लाइसेंस बनवाए।

नगर निगम के पशुकल्याण अधिकारी डा. अभिनव वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गोमतीनगर हनीमैन चौराहे के पास, वास्तु खंड, विभव खंड में पांच लोग बिना लाइसेंस के ही पालतू कुत्ते टहलाते मिले। जुर्माना भरने की बात पर सभी ने विरोध किया और दबाव बनाने के लिए फोन भी कराया। इसके बाद चार लोगों से जुर्माना वसूल लिया गया। कठौता झील के पास एक के न देने पर उसका लैब्राडोर कुत्ता जब्त कर लिया गया। हालांकि, जुर्माना भरने पर कुत्ता लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






घर बैठ बनवा सकते हैं लाइसेंस

पशुकल्याण अधिकारी ने बताया कि नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर पालतू कुत्ते का लाइसेंस बवना सकते हैं। देसी कुत्ते की लाइसेंस फीस 200 रुपये, विदेशी कुत्ते की फीस 1000 रुपये है। लाइसेंस एक साल के लिए बनेगा, जिसका नवीनीकरण किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें