फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल पर पांच और मुकदमे

Wed, 02 Apr 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अंसल पर पांच और मुकदमे
विज्ञापन
लखनऊ। अंसल बिल्डर के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पांच और एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि बिल्डर ने सभी लोगों से प्लॉट के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मकबूलगंज निवासी श्यामा गुप्ता ने वर्ष 2010 में अंसल में प्राॅपर्टी बुक कराई थी। आरोप है कि प्रणव अंसल और उनके कर्मचारियों ने वर्ष 2013 में यूनिटी पर कब्जा दिलाने की बात कही थी। 5.41 लाख रुपये जमा करने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं की गई। इसी तरह शारदा नगर निवासी राकेश कुमार दीक्षित ने अंसल में फ्लैट बुक कराया था। 6.41 लाख रुपये जमा करने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं की गई।

निवेश के नाम पर छह करोड़ हड़पे

विभूतिखंड निवासी सुनीता अग्रवाल ने सुशील अंसल और प्रणव अंसल से वर्ष 2013-14 में मुलाकात की थी। तब दोनों ने बताया था कि टाउनशिप में जमीन उपलब्ध है। निवेश करने पर मुनाफे का झांसा दिया था। झांसे में आकर सुनीता व उनके पति ने 6.15 करोड़ रुपये निवेश कर दिया। बाद में पता चला कि जमीन विवादित है। आरोप है कि बिल्डर ने साजिश के तहत उनकी रकम हड़प ली। उधर, रायबरेली के सहगो स्थित दुंदगढ़ निवासी सुषमा सिंह ने आरोपियों पर 15 लाख और इंदिरानगर निवासी मोहन दास लधानी ने 59.72 हजार रुपये हड़पने की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें