फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेम विवाह के पांच माह बाद विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

Thu, 05 Nov 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। बाजारखाला के करेहटा गुलजारनगर स्थित तिकुनिया पार्क के पास मंगलवार रात 23 वर्षीय पूजा गौतम का शव घर में फंदे से लटका मिला। पूजा की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

बाजारखाला के भरतपुर निवासी गीता देवी के मुताबिक, उनकी बेटी पूजा ने पांच माह पहले जून में आजमगढ़ के महाराजगंज स्थित जमीलपुर निवासी पेंटर प्रदीप सोनी से प्रेम विवाह किया था। दोनों करेहटा गुलजारनगर में किराये के मकान में रहते थे। प्रदीप के मुताबिक, मंगलवार रात करीब नौ बजे वह काम से घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर पूजा दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गीता देवी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही प्रदीप उनकी बेटी पर मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा था। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। बाजारखाला इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि प्रदीप, उसकी मां पुष्पा और बड़े भाई नंदलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें