फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रफ्तार से आई मौत... मासूम समेत परिवार के पांच लोगों की टूट गई सांसें; खाटूश्याम के दर्शन को जा रहे थे

Sun, 13 Apr 2025 12:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

खाटू श्यामजी के दर्शन को जा रहे लखनऊ के एक परिवार की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इसमें मासूम समेत परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। ये लोग दौसा की ओर से खाटू श्याम की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी कार की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
सत्य प्रकाश, पत्नी रमा देवी, बेटा अभिषेक सिंह, बहू प्रियांशी सिंह और छह माह की पोती श्री की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के एक ही परिवार के पांच लोगों की राजस्थान में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा जयपुर जिले के जमवारामगढ़ क्षेत्र में मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे स्थित नेकावाला टोल प्लाजा के पास हुआ। कार सवार लोग खाटू श्यामजी के दर्शन को जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास उनकी कार और ट्रेलर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: लखनऊ में 'जय भीम पदयात्रा' का आयोजन, उच्च शिक्षा मंत्री ने दिखाई हरी झंडी; युवाओं को किया प्रेरित
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इससे सभी लोग उसमें बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक साल का एक मासूम शामिल है।

एक झटके में तीन पीढ़ियां चढ़ गईं हादसे की भेंट

मृतकों की पहचान ठाकुरगंज के मुशाहिदगंज के रहने वाले सत्य प्रकाश, उनकी पत्नी रमा देवी, बेटा अभिषेक सिंह, बहू प्रियांशी सिंह और छह माह की पोती श्री के रूप में हुई है। घर में अब सत्य प्रकाश का दूसरा बेटा और उसका परिवार ही रह गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें