फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई-रिक्शा चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव पुलिस ने ई-रिक्शा व उनकी बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को बृहस्पतिवार को यासीन बाग से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाले दो ई-रिक्शा के साथ चोरी की छह बैटरियां, एक ई-रिक्शा व 1325 रुपये बरामद किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान लाल कॉलोनी के बालागंज निवासी सलमान, फैज आलम, तालिब, बाजारखाला निवासी आरिफ व विशाल और दुबग्गा निवासी अमान के रूप में हुई है। सभी ई-रिक्शा चालक हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ई-रिक्शा से कॉलोनियों में घूमते थे और खाली स्थानों पर खड़े ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी कर लेते थे। बाद में बैटरियों को सस्ते दामों में बेच देते थे। बरामद ई-रिक्शा आरोपियों ने 11 मार्च को कैंपवेल रोड निवासी आसिफ शकील का चुराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें