फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मृत दिखाकर हड़पी जमीन, केस दर्ज

Fri, 14 Nov 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। हरिकंशगढ़ी में भूमि के स्वामी को मृत दिखाकर जमीन हड़पने के मामले में मोहनलालगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बिजनौर के रायसिंह खेड़ा की रहने वाली रघुराई उर्फ रुकमिन के पति रामनाथ हरिकंशगढ़ी की भूमि खसरा संख्या 91 व 138 के काश्तकार हैं। लगभग सात वर्ष पूर्व उनके पति लापता हो गए थे, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट वर्ष 2017 में थाना बंथरा में दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि हरिकंशगढ़ी, मोहनलालगंज के सरोज कुमार, राधेश्याम व संजय कुमार ने उक्त भूमि को हड़पने के उद्देश्य से तहसीलदार न्यायिक मोहनलालगंज की अदालत में रामनाथ को मृत दिखाकर धारा-34 के तहत वाद दायर किया है। इसमें झूठे प्रमाणपत्र और फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं और न्यायालय में गवाह के रूप में झूठा बयान दर्ज कराया गया है। रघुराई ने आरोपियों के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय, लखनऊ की अदालत में परिवाद दाखिल किया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें