फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख आबादी की आज सुबह बिजली बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
220 केवी हरदोई पारेषण उपकेंद्र के मुख्य सिस्टम पर काम कराए जाने से बृहस्पतिवार को सुबह सात से नौ बजे तक दो घंटे बिजली बंद रहेगी। इससे चौदह 33 केवी उपकेंद्र से पांच लाख की आबादी को सप्लाई पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

ये उपकेंद्र आवास विकास, दुबग्गा, काकोरी, रहमानखेड़ा, बालाघाट, आजादनगर, राधाग्राम, बसंतकुंज, गऊघाट, विक्टोरिया, नादान महल रोड, रेजीडेंसी, महताब बाग, नींबू पार्क हैं।
काकोरी से बालागंज, कैप्वेल रोड, ठाकुरगंज, चौक, वजीरगंज तक के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। वहीं, गोमतीनगर विस्तार सेक्टर एक और चार सहित आसपास के इलाके में शुक्रवार सुबह सात से नौ बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ट्रांस गोमती चंद्रवीर सिंह गौतम ने बताया कि इस दौरान 220 केवी गोमतीनगर पारेषण उपकेंद्र की मुख्य लाइन पर अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें