फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजमिस्त्री के घर से बेटे की शादी के लिए रखे पांच लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


- दुबग्गा के जमालनगर गांव की घटना, केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ।

दुबग्गा के जमालनगर गांव में शुक्रवार देर रात चोरों राजमिस्त्री सुरेश यादव के बंद मकान से बेटे की शादी के लिए रखे पांच लाख के जेवर चोरी कर ले गए।



सुरेश यादव पत्नी गुड्डी के अनुसार बीते एक सप्ताह से पति की तबीयत खराब है। वह कसमंडी कलां के निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। गुड्डी शुक्रवार को घर में ताला लगाकर हॉस्पिटल गयी थी। शनिवार सुबह वह जब घर पहुंची तो गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। चोर कमरे में रखे बक्से को तोड़कर उसमें रखे पांच लाख के कीमती जेवरात चुरा ले गए। सुरेश यादव ने बताया वह अपने बड़े लड़के कुलदीप की शादी के लिये जेवरात खरीदे थे। इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें