फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार व बाइक की भिड़ंत में पांच घायल

Mon, 24 Feb 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर रविवार को कार व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया। दो को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बहराइच जिले के मोहल्ला काजीपुरा निवासी मोहम्मद आजम रविवार को कार से मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। कार में दानिया, इरशाद अहमद सहित परिवार के अन्य लोग बैठे थे। जमुनहा-बहराइच मार्ग स्थित बनगई गांव के पास हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के आला गांव निवासी बाइक सवार मारूफ (21) की कार से टक्कर हो गई।

हादसे में मारूफ व उनके साथ मौजूद मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर लौखिहा निवासी कलामुद्दीन (20) और कार सवार मोहम्मद आजम, इरशाद व तीन वर्षीय दानिया घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद मारूफ व कमालुद्दीन को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें