फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल

Tue, 21 May 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बहराइच के थाना विशेश्वरगंज के ग्राम बुधनी निवासी दिलेराम (52) पुत्र लाले मंगलवार को भिनगा डीएसओ कार्यालय जा रहा था। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा के पास वह एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए बाइक सहित सड़क पार करने लगा। तभी भिनगा से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया।
एक अन्य घटना में गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम डिकरा निवासी बबलू (30) पुत्र तिलकराम बाइक से मंगलवार को अपनी मां मालती देवी (50) के साथ इकौना जा रहा था। बौद्ध परिपथ पर एकघरवा गांव के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में मां बेटा घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी गिलौला ले जाया गया। जहां से दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। वहीं सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम जुड़पनिया निवासी सत्येंद्र प्रताप सिंह (22) पुत्र संजय सिंह मंगलवार को सेमरी से भिनगा आ रहा था। भिनगा कोतवाली क्षेत्र स्थित नवनिर्मित जेल के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया। वहीं इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम सौरूपुर बनकटी निवासी सीताराम तिवारी (45) पुत्र जयकरन तिवारी साइकिल से अवधूत नगर जा रहा था। बौद्ध परिपथ पर सेमगढ़ा मोड़ के निकट पीछे से आ रहे बाइक सवार बलरामपुर जिले के थाना ललिया के ग्राम जोगिया कला निवासी रामकरन (19) ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक पलटने से चालक व खलासी घायल
भिनगा कोतवाली क्षेत्र में अंटा तिराहे पर मंगलवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें बलरामपुर जिले के थाना गैसड़ी निवासी ट्रक चालक संजय यादव (35) पुत्र रामसेवक यादव व खलासी ललिया थाना क्षेत्र के बरदौलिया निवासी वसीम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक जमुनहा क्षेत्र से बालू लेकर बलरामपुर के तुलसीपुर जा रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां वसीम का इलाज चल रहा है। जबकि संजय को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें