फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच आईएएस अधिकारी पूरी करेंगे अधूरी ट्रेनिंग

Fri, 29 Jan 2021 09:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के पांच आईएएस अधिकारियों की कोरोना की वजह से अधूरी छूटी इंडक्शन ट्रेनिंग एक फरवरी से फिर होगी। शासन ने इन अधिकारियों को प्रशिक्षण पूरा करने के लिए निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन


विशेष सचिव मुख्यमंत्री व राज्य संपत्ति अधिकारी शुभ्रांत शुक्ला, विशेष सचिव नियोजन आरएनएस यादव, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा उदय भानु त्रिपाठी, विशेष सचिव वाणिज्य कर राजेश कुमार त्यागी व राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) राम सिंघासन प्रेम को पिछले वर्ष इंडक्शन ट्रेनिंग के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी भेजा गया था।

अधिकारियों ने 15 दिन ही बिताया था कि कोरोना प्रोटोकॉल के मद्देनजर प्रशिक्षण स्थगित कर दिया गया था। शुभ्रांत के प्रशिक्षण से लौटने तक उनके द्वारा देखे जा रहे कार्य विशेष सचिव मुख्यमंत्री विशाख जी. देखेंगे। अकादमी ने अधूरे प्रशिक्षण को पूरा करने के लिए 1 से 12 फरवरी का नया कार्यक्रम तय किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें