फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पांच आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरदबदल, ये मिली जिम्मेदारी

Thu, 20 Jul 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी सरकार ने बृहस्पतिवार को पांच आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किए हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे दो आईएएस अधिकारियों व प्रतिनियुक्ति पर आई एक आईएएस अधिकारी को तैनाती दे दी है। इसके अलावा दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को नगर विकास, नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

कुमार कमलेश अब प्रमुख सचिव होमगार्ड केपद की ही जिम्मेदारी संभालेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से ही लौटीं रितु माहेश्वरी को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


मेघालय कॉडर से प्रतिनियुक्ति पर आईं पूजा पांडेय को निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बनाया गया है। निदेशक प्रशासन एवं विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अजीत कुमार को निदेशक प्रशासन के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। वह विशेष सचिव कित्सवा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें