फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बना डेंगू: सात और मौतें, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

Sun, 18 Sep 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एडिज मच्छर के डंक ने पांच और की जान ले ली। जबकि 43 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है। डेंगू पीड़ित मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पतालों में भर्ती मुश्किल होती जा रही है।
विज्ञापन


महामारी की तरह फैलते जा रहे डेंगू के वायरस और बुखार को रोकने में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से असफल साबित हुआ है। वहीं इतनी मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग में कुछ हरकत दिखी। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

अलीगंज के अविंद्र शुक्ला के बेटे अभिनव (28) को कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। अभिनव के दोस्त राजीव ने बताया कि बीते बुधवार को उसे अलीगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन खून की जांच के बाद डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्लेटलेट्स काउंट ग्यारह हजार पहुंच गया तो अभिनव को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। कुछ घंटे के इलाज के बाद शनिवार सुबह करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

पहले शिकायत की पर नहीं हुआ एक्‍शन

demo pic
वहीं अलीगंज में ही रेलवे क्रॉसिंग स्थित इंदिरानगरी में शाहिल (9) की डेंगू की चपेट में आकर मौत हो गई। स्थानीय नागरिक मो. तलहा ने बताया कि इलाके में डेंगू और वायरल का कहर है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई अब हालात यह है कि डेंगू लोगों की जान लेने लगा है।

निशातगंज की पेपर मिल कॉलोनी में चर्च के पास रहने वाले हमजा (10) को कई दिनों से तेज बुखार था। परिवारीजनों ने बताया कि निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। हालात नहीं सुधरी तो उसे शनिवार को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सीतापुर रोड सेक्टर डी की रहने वाली रीता मिश्रा (36) और जानकीपुरम सेक्टर जी के रहने वाले रमाशंकर पांडेय (44) को कई दिनों से बुखार था। अलग-अलग निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को दोनों की मौत हो गई।

सीएमओ बोले -डेंगू से एक भी मौत नहीं
सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड फुल हैं, लगातार मरीजों के मरने की पुष्टि हो रही है। वहीं सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव का कहना है कि डेंगू से अब तक एक भी मौत रिपोर्ट नहीं है। उनका कहना है कि शनिवार को 11 मरीजों का एलाइजा टेस्ट पॉजीटिव आया है। इसके बाद एलाइजा   पीड़ित कुल मरीजों का आंकड़ा 248 हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें