फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार से पांच दिन के लिए बंद हो जाएंगे बैंक, आज ही निपटा लें काम

Tue, 06 Nov 2018 12:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
विज्ञापन

बैंकों में अगर कोई जरूरी काम है, तो मंगलवार को उसे निपटा लें। बुधवार से चालू सप्ताह में रविवार तक छुट्टी रहेगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के प्रवक्ता अनिल तिवारी ने बताया कि बैंक में 7 नवंबर को दिवाली, 8 को गोवर्धन पूजा और 9 नवंबर को भैया दूज की छुट्टी है।

विज्ञापन


जबकि 10 नवंबर को द्वितीय शनिवार की वजह से बैंक अवकाश रहेगा। इसके बाद 11 नवंबर को रविवार का अवकाश रहेगा। ऐसे में 6 नवंबर के बाद सीधे 12 नवंबर को बैंकों में कामकाज होगा। बैंकों की ओर से इस दौरान एटीएम में पर्याप्त नकदी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें