फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : लॉकडाउन में चला रहे थे गोरखधंधा, 550 पेटी बीयर के साथ पांच गिरफ्तार

Fri, 07 May 2021 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • जानकीपुरम थाना क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान चोरी-छिपे बीयर व शराब की बिक्री कर रहे पांच युवकों को पुलिस टीम ने गुरुोवार रात धर दबोचा
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकीपुरम थाना क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान चोरी-छिपे बीयर व शराब की बिक्री कर रहे पांच युवकों को पुलिस टीम ने गुरुवार रात धर दबोचा। आरोपियों के पास से 550 पेटी बीयर और होंडा सिटी कार बरामद हुई है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। 

विज्ञापन


जानकीपुरम इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सेक्टर 2 स्थित एक मकान से चोरी-छिपे बीयर व शराब की अवैध बिक्री की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने उक्त मकान पर छापा मारकर 550 पेटी बीयर के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से मोहित वर्मा निवासी बैसवारा चंदियामऊ गोमतीनगर, अभिषेक यादव व विपिन यादव निवासी वैभव खंड, गोमतीनगर, अंकित यादव निवासी जियामऊ हजरतगंज और प्रशांत निवासी विभूतिखंड, थाना गोमतीनगर को गिरफ्तार किया गया है। 

बरामद बीयर की पेटियों और कार को जब्त करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में बीयर कहां से लाए और इसकी बिक्री कहां और कैसे करते थे, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें