फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की खरीद-फरोख्त का खुलासा, बाप-बेटे सहित पांच गिरफ्तार

Thu, 26 May 2016 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
काकोरी में महिलाओं और युवतियों की खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर लखीमपुर की महिला ने एसएसपी मंजिल सैनी से मिलकर इसका खुलासा किया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने कहा कि वह करीब दस दिन पहले घर से भागकर लखनऊ आई थी जहां एक व्यक्ति उसे मिला और जबरन कार में बैठाकर एक गांव ले जाकर पचास हजार रुपये में बेच दिया। उसे खरीदने वाला व्यक्ति अपने ही घर पर जिस्मफरोशी करा रहा था। 

दो दिन पहले वह किसी तरह उसके घर से बचकर निकल भागी। पीड़िता के पास न किसी बदमाश का नाम था न ही वह गांव और जगह के बारे में जानती थी। सिर्फ एक पर्ची में सौदा करने वाले मोबाइल नंबर लिखा था। 
विज्ञापन


उसने एसएसपी को मोबाइल नंबर दिया, जिसके आधार पर मंगलवार को पुलिस ने काकोरी के दोना गांव निवासी पच्चूलाल और उसके बेटे संतोष सहित पांच लोगों को दबोच लिया।

महिला थाने की एसओ रूमा यादव ने बताया कि पीड़िता की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर रखने व जिस्मफरोशी कराने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। 

पीड़िता के पास से मिले मोबाइल नंबर की पड़ताल करते हुए महिला थाने और सर्विलांस टीम पीड़िता को लेकर काकोरी के दोना गांव पहुंची। यहां से पच्चूलाल, संतोष सहित गांव के ही रामबाबू और अहमदपुर गांव निवासी हर्षशरण व कमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने द‌िया ऐसा बयान क‌ि आसपास मची सनसनी

यहां ग्रामीणों को महिला को खरीदकर जिस्मफरोशी की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। पच्चूलाल ने बताया कि पीड़िता को उसके रिश्ते के दामाद का ‘डॉक्टर’ नाम का दोस्त लेकर आया था। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों के बीच डॉक्टर खासा चर्चित व्यक्ति है। पूछताछ में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर इससे पहले भी 20-25 महिलाओं का सौदा कर चुका है। पुलिस डॉक्टर की तलाश में दबिश दे रही है।

डीआईजी आरकेएस राठौर ने बताया, महिलाओं की खरीद-फरोख्त की जांच मैंने सीओ गोमतीनगर को सौंपी है। जेल भेजे गए पच्चूलाल को रिमांड पर लेकर इस बारे में आगे की पूछताछ की जाएगी। जिस व्यक्ति ने महिला को बेचा था, उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण की गहराई से छानबीन के लिए पुलिस की एक टीम काकोरी के दोना गांव भेजी जाएगी।

पीड़िता का कहना है कि उसे एक कमरे में बंद करके रोज अलग-अलग लोगों को भेजा जाता था जबकि जिस्मफरोशी के आरोपी पच्चूलाल के मुताबिक उसने अपने बेटे संतोष की शादी के लिए पीड़िता को खरीदा था। 

हालांकि, पच्चूलाल का यह तर्क पुलिस के गले से नहीं उतर रहा है। एसओ का कहना है कि वह खुद को बचाने के लिए फर्जी कहानी गढ़ रहा है।

पता पूछने पर किया अगवा, बंधक बनाकर किया रेप

डेमो प‌िक
एसओ ने बताया कि पीड़िता करीब दस दिन पहले लखीमपुर के दरगाहपुर ईसानगर स्थित घर से भागकर आई थी। बीकेटी की मंडी में उसने दो-तीन दिन मजदूरी की। इसके बाद घर लौटने के लिए रास्ते में उसने किसी से स्टेशन का पता पूछा। 

पता बताने के बहाने उक्त व्यक्ति उसे सुनसान स्थान पर ले गया, जहां दो कारें खड़ी थीं। पीड़िता ने बताया कि उसे जबरन एक कार में बैठा दिया गया। कार में पहले से मौजूद दो से तीन लोगों ने किसी गांव के मकान में ले जाकर दरिंदगी की। मकान में कुछ और लोग भी थे जिन्होंने रेप किया।

पीड़िता न आरोपियों का नाम-पता जानती थी न ही उसे यह पता था कि वह कहां और किस गांव में है। उसके पास सिर्फ एक पर्ची में लिखा मोबाइल नंबर था जो पता बताने के बहाने अगवा करने वाले बदमाश ने दिया था।
विज्ञापन

खबर लगते ही अंडरग्राउंड हुआ डॉक्टर

पीड़िता मौका पाकर घर से भागी और डीआईजी आरकेएस राठौर से मिली। उसने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। डीआईजी के निर्देश पर एसएसपी मंजिल सैनी ने महिला थाने की एसओ को बुलाकर रिपोर्ट दर्ज करने और गोमतीनगर सीओ सत्यसेन यादव को छानबीन करने के लिए कहा। 

सीओ ने फोन नंबर की पड़ताल की तो वह उन्नाव के एक युवक का निकला। इस नंबर की पड़ताल से ही पुलिस पच्चूलाल सहित अन्य आरोपियों तक पहुंची।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुख्य आरोपी काकोरी इलाके में डॉक्टर के नाम से चर्चित है। महिला की तरफ से रिपोर्ट दर्ज होने और पिता-पुत्र सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी होने की खबर मिलते ही वह फोन स्विच ऑफ करके अंडरग्राउंड हो गया है। 

उसकी तलाश में सर्विलांस सहित पुलिस की अन्य टीमें लगाई गई हैं। सीओ ने कहा कि मुख्य आरोपी के सामने आने के बाद ही जिस्मफरोशी और महिलाओं की खरीद-फरोख्त के इस गोरखधंधे से पर्दा उठेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें