फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Chaudhary: डांसर सपना चौधरी समेत पांच पर आरोप तय, गवाही 12 दिसंबर को

Sat, 05 Nov 2022 05:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मशहूर डांसर सपना चौधरी पर दर्शकों का पैसा हड़पने के मामले में आरोप तय हो गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डांस इवेंट के टिकट बेचकर कार्यक्रम न कर दर्शकों का पैसा हड़पने के मामले में मशहूर डांसर सपना चौधरी समेत पांच आरोपियों पर आरोप तय हो गए।
विज्ञापन


एसीजेएम शांतनु त्यागी ने मामले में गवाहों को तलब करते हुए गवाही के लिए 12 दिसंबर की तारीख तय की है। इससे पहले सपना समेत अन्य आरोपी जुनैद अहमद, इबाद अली, अमित पांडेय और रत्नाकर पांडेय कोर्ट में हाजिर हुए।

मालूम हो कि मामले की रिपोर्ट आशियाना थाने की चौकी किला के उप निरीक्षक फिरोज खान ने 13 अक्तूबर 2018 को सपना चौधरी, रत्नाकर उपाध्याय, अमित पांडे, पहल इंस्टीट्यूट के इबाद अली, नवीन शर्मा और जुनैद अहमद के खिलाफ कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 अक्तूबर को दिन तीन बजे से रात दस बजे तक स्मृति उपवन में कार्यक्रम आयोजित था और प्रति व्यक्ति 300 सौ रुपये का टिकट बेचा गया था। रात 10 बजे तक जब सपना चौधरी नहीं आईं तो दर्शकों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें