दुबग्गा। आरा मशीन संचालक पर फायरिंग और लूट के पांच आरोपियों को काकोरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, आधार कार्ड, पैन कार्ड और चार हजार रुपये मिले।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक 20 जुलाई की रात ऐशबाग निवासी आरा मशीन संचालक जितेंद्र सिंह और उनके साथी पर हमला हुआ था। ट्रक से तार टूटने के विवाद में आरोपियों ने उनकी लाइसेंसी पिस्तौल और मोबाइल फोन लूटा, फिर फायरिंग की। जितेंद्र की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस ने किसान पथ बाबूरिया खेड़ा अंडरपास से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें ग्राम बढ़ौना निवासी विनय राजपूत, अंकित राजपूत, विनय कुमार रावत और मलिहाबाद के भुलसी निवासी मोहित यादव व पंकज कुमार शामिल हैं। एसीपी शकील अहमद ने बताया कि विनय राजपूत, अंकित व विनय रावत पर हत्या के प्रयास, लूट समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं।
हमले के विरोध में टिंबर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
काकोरी में आरा मशीन संचालक जितेंद्र सिंह और उनके साथी पर हुए हमले के विरोध में टिंबर व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने काकोरी पुलिस से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।