फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शोरूम मालिक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2026 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। रंगदारी न देने पर दुबग्गा में मार्बल व टाइल्स शोरूम पर सुतली बम से हमला करने के पांच आरोपियों को पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन सुतली बम, लूटे गए दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की गई हैं। वारदात में शामिल एक आरोपी अभी भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अंधे की चौकी के पास सिकरौरी गांव स्थित हरदोई रोड पर मार्बल व टाइल्स शोरूम पर 16 जनवरी को दो बाइक सवार बदमाशों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए सुतली बम से हमला किया था। शोरूम मैनेजर अंकित और वहां मौजूद मजदूर बच गए थे।
मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के आठ दिन बाद आरोपियों ने फिर मैनेजर अंकित को व्हाट्सएप पर कॉल कर रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन और क्राइम ब्रांच की एक टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन

लूटे गए मोबाइल फोन का किया था इस्तेमाल

डीसीपी ने बताया कि सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने रंगदारी मांगने के लिए जिन दो मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था वे लूटे हुए थे। एक मोबाइल आरोपियों ने मलिहाबाद और दूसरा काकोरी इलाके से लूटा था। सर्विलांस की मदद से सोमवार को पुलिस ने शेखपुरवा मोड़ के पास से पांच आरोपियों माल निवासी इंद्रेश कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, काकोरी निवासी राज, मोनू और अंकित को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने एक और साथी का नाम भी बताया है। उसकी तलाश की जा रही है। डीसीपी का कहना है कि आरोपी शॉर्टकट में रुपये कमाना चाह रहे थे, इसीलिए रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें