फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झारखंड गिरोह के पांच टप्पेबाज गिरफ्तार

Wed, 21 May 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
झारखंड गिरोह के पांच टप्पेबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहनलालगंज। झांसा देकर 11 महिलाओं के जेवर हड़पने वाले झारखंड गिरोह के पांच टप्पेबाजों को पुलिस ने मंगलवार को नगराम के खुजौली के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरोह से जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार टप्पेबाज झारखंड के हजारीबाग बरकथा निवासी विनोदमल, चतरा प्रतापपुर का सेहवन मल्हार, गिरडी निवासी मिथिलेश मल्हार, हजारीबाग में रहने वाला कारू मल्हार और विनोद की पत्नी प्यारी देवी है। 11 मई को शिवढरा गांव निवासी नीलम ने टप्पेबाजी का केस दर्ज कराया था।
पीड़ितों ने बताया था कि एक मई को गांव आई महिला ने पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देकर झांसे में लिया था। चार मई को महिला अपने साथियों के साथ आई थी। पुराने जेवरों के बदले नए जेवर और पांच हजार रुपये देने की बात कही। बताया था कि जेवरों को कंपनी में देंगे। कंपनी नए जेवर बनाएगी। नए जेवर अगले दिन शाम चार बजे तक लौटा देगी। लालच में पड़कर पीड़ितों ने जेवर दे दिए थे।
विज्ञापन


अमेठी व उन्नाव में भी गिरोह कर चुका है वारदात

इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पहले गांव की रेकी करते थे। फिर उसी गांव के आसपास रहने लगते थे। मौका देखते ही घटना अंजाम देते थे। गिरोह के गुर्गे रायबरेली, अमेठी, उन्नाव और कानपुर में वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें