फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फितूर ने हनीट्रैप से किया आगाह

विज्ञापन
उद्यान भवन के सभागार में मंचन करते कलाकार। -अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। हनीट्रैप के जरिये लोगों को अपने जाल में फंसाने और फिर उनसे पैसे वसूलने की वारदात का शिकार अक्सर कोई न कोई होता रहता है। हनीट्रैप की एक कहानी रविवार को फितूर नाटक के जरिये मंच पर उतरी। सुगत संस्था की ओर से जवाहर भवन के सामने उद्यान भवन के प्रेक्षागृह में मो. अनवर बेग के लिखे और आदित्य शर्मा लिप्टन के निर्देशन में नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

नाटक में आपराधिक प्रवृत्तियों में संलग्न लोगों के दिमागी फितूर को दिखाया गया। एक सुंदर लड़की अपने प्रेमजाल में एक अधेड़ शादीशुदा बड़े पद पर कार्यरत सरकारी मुलाजिम सुभाष को फंसा लेती है और फिर उसे एक अनजान फ्लैट में लेकर जाती है। फ्लैट में पहले से उपस्थित युवती के साथी मिलकर उसे किडनैप कर लिया जाता है। फिर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जाती है। बाद में पता चलता है कि सुभाष कोई बड़ा सरकारी मुलाजिम नहीं है, बल्कि एक बस ड्राइवर है, जो बड़े अधिकारी की गाड़ी चलाता है।

सुभाष की वास्तविक्ता जानकर सभी किडनैपर हैरान रह जाते हैं। फिर किडनैपर सुभाष से केवल 10 लाख रुपये की मांग करते हैं। पहले तो सुभाष मना करता है लेकिन बाद में अपनी जान जोखिम में देखकर 10 लाख रुपये देने को तैयार हो जाता है। इस दौरान पैसों को लेकर चारों किडनैपर आपस में ही लड़ने लगते हैं। झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि सभी किडनैपर मर जाते है। ड्राइवर सुभाष बच जाता है और वह अपने पैसे लेकर जाने ही वाला होता है कि दरवाजे पर किसी की दस्तक होती है। इसी सस्पेंस के साथ नाटक का समापन हो जाता है।

उद्यान भवन के सभागार में मंचन करते कलाकार। -अमर उजाला

उद्यान भवन के सभागार में मंचन करते कलाकार। -अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें