फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 15 जून को लखनऊ से नोएडा की पहली विशेष उड़ान, इंडिगो की सेवा को जल्द ही नियमित किए जाने की उम्मीद

Fri, 12 Jun 2026 07:42 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

15 जून को लखनऊ से नोएडा की पहली विशेष उड़ान है। इंडिगो की इस सेवा को जल्द ही नियमित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ से नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए 15 जून को विशेष सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि हफ्तेभर बाद यह उड़ान सेवा नियमित रूप से संचालित होगी। इंडिगो एयर लाइंस की इस सेवा से यात्री मात्र एक घंटे में नोएडा पहुंच सकेंगे। जल्द ही एयर लाइंस विमान का रूटीन शेड्यूल जारी करेगी।

विज्ञापन


यह विमान सेवा लखनऊ से नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए होगी। सूत्रों के अनुसार, 15 जून को इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2278 लखनऊ से सुबह 7:05 बजे लखनऊ से रवाना होकर सुबह 8:05 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेगी। 

विमान का किराया 7697 रुपये चल रहा है। वापसी में उड़ान संख्या 6ई-2279 जेवर एयरपोर्ट से शाम 6:55 बजे रवाना कर रात 8.00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 6556 रुपये किराया चल रहा है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, विशेष उड़ान के बाद इसे सातों दिन के लिए नियमित करने की योजना है। अभी लखनऊ से नोएडा जाने वाले यात्रियों को दिल्ली जाना पड़ता है। वहां से 250-300 रुपये खर्च करके नोएडा पहुंचना पड़ता है। इसमें समय और खर्च ज्यादा पड़ता है। सीधी उड़ान से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें