फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले चरण के चुनाव में आखिरी दिन 714 नामांकन

Wed, 25 Jan 2017 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
हले चरण के चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन 714 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। ऐसे में अब 15 जिलों की 73 सीटों के लिए 1183 प्रत्याशी मैदान में हैं। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और 27 जनवरी को नाम वापसी होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की कुल संख्या तय हो जाएगी।
विज्ञापन


पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद सहित वेस्ट यूपी के 15 जिलों की 73 सीटों पर मतदान होगा। आखिरी दिन सबसे अधिक 22 नामांकन शामली सीट पर हुए। इसके बाद हाथरस के सादाबाद से 21 पर्चे भरे गए।

नोएडा सीट से 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यहां पर कुल प्रत्याशियों की संख्या 34 हो गई है। आगरा साउथ सीट से भी 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। यहां भी कुल प्रत्याशियों की संख्या 33 हो गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि सबसे कम अलीगढ़ के इगलास एवं बुलंदशहर के  डिबाई में मात्र 7-7 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। अभी तक साहिबाबाद में 28 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। 36 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ऐसे हैं, जहां 15 से अधिक नामांकन किए गए।

दूसरे चरण के चुनाव में अब तक 191 नामांकन दाखिल हुए हैं। नामांकन के पांचवें दिन मंगलवार को कुल 61 नामांकन हुए। इस चरण में 27 जनवरी तक नामांकन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें