फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहले चरण की सूची जारी, प्रवेश शुरू

Sun, 11 Aug 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस चरण में चयनित अभ्यर्थियों को 10 से 16 अगस्त तक प्रवेश कराना होगा। पहला दिन होने के कारण शनिवार को अभ्यर्थी अपने संस्थान पहुंचे और प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। अभी तक किसी संस्थान में प्रवेश नहीं हुए हैं। उम्मीद है कि रविवार से प्रवेश शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2024-25 (एक वर्षीय) और 2024-26 (दो वर्षीय) में प्रवेश के लिए 10 जुलाई से 4 अगस्त तक आवेदन हुए। अब प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित हो गया है। अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर देख सकते हैं। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने प्रथम चरण में प्रवेश की तिथि 10 से 16 अगस्त तय की है। अवकाश के दिनों में भी प्रक्रिया चलती रहेगी। जिस अभ्यर्थी का चयन हुआ है, उसका बुलावा पत्र वेबसाइट पर प्रदर्शित है। बाकी अभ्यर्थियों को अगली सूची का इंतजार करना होगा।
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद से जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक, प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थी बुलावा पत्र का प्रिंट आउट, सभी मूल दस्तावेज एवं प्रमाणित छायाप्रतियां, दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर संबंधित संस्थान जाएंगे। इसीलिए सभी संस्थानों में प्रथम दिन अभ्यर्थी पहुंचे और प्रक्रिया की जानकारी ली। प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश लेते ही उनकी सीटें फ्रीज (स्थिर) की जाती रहेंगी। इसके बाद जो सीटें रिक्त रहेंगी, उनके लिए 16 अगस्त के बाद दूसरे चरण का चयन परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन


जिले के 19 संस्थानों में ढाई हजार सीटें
जिले में पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं, जिनमें गोरा बाजार (शहर), महिला शाखा (शहर) के अलावा सलोन, ऊंचाहार एवं बछरावां शाखाएं शामिल हैं। निजी संस्थानों की संख्या 12 है, जो जिले में अलग-अलग स्थानों पर संचालित हैं। इस वर्ष वेबसाइट पर दो नए संस्थान भी प्रदर्शित हो रहे हैं, जो डलमऊ और सरेनी में संचालित हैं। इस तरह 19 संस्थानों में प्रवेश होंगे, जिनमें सीटों की संख्या लगभग ढाई हजार है। सर्वाधिक 524 सीटें गोरा बाजार शाखा में है, जहां प्रवेश को लेकर ज्यादा मारामारी रहती है। इस संस्थान में सबसे ज्यादा ट्रेड भी चलते हैं।

आईटीआई में पढ़ाए जाने वाले व्यावसायिक विषय
राजकीय संस्थानों में ज्यादातर ट्रेडों की पढ़ाई होती है, वहीं प्राइवेट संस्थानों में गिने-चुने ट्रेड पढ़ाए जाते हैं। प्रमुख ट्रेडों में फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, टूल एंड डाई मेकर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक, ड्राफ्टमैन सिविल, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, पेंटर जनरल, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन, कंप्यूटर आपरेटिंग एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनो हिंदी, स्टेनो अंग्रेजी आदि शामिल हैं।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित हो गया है। चयनित अभ्यर्थी वेबसाइट से अपने प्रवेश के बारे में जानकारी लें और 10 से 16 अगस्त तक अपने संस्थान में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराएं। पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीटें रिक्त होने पर दूसरे चरण का चयन परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन

-अवधेश कुमार श्रीवास्तव, नोडल प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें