सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारुकी।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के नवगठित बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को 11 बजे होगी। बैठक में कोविड से निपटने और बोर्ड की आमदनी बढ़ाने को लेकर चर्चा होगी।
बोर्ड के सभी सदस्यों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक में लंबित मामलों के निपटारे के साथ ही कई मुद्दों को लेकर बोर्ड के सदस्य चर्चा करेंगे।
बोर्ड के चैयरमैन ज़ुफर फारूकी ने बताया कि बैठक कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगी।