फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहले झूठ बोलकर निकाह, फिर विरोध पर दिया तीन तलाक

Wed, 06 Sep 2023 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। झूठ बोलकर निकाह करने और फिर विरोध पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ठाकुरगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इसके अलावा दुबग्गा थाने में एक महिला ने पति सहित छह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का केस दर्ज कराया है।
राजाजीपुरम के काला पहाड़ निवासी महिला के मुताबिक, वर्ष 2018 में सुल्तानपुर चांदा निवासी शाहिद खां से उसका निकाह हुआ था। आरोपी ने खुद को सरकारी अस्पताल का डॉक्टर बताया था।
ससुराल पहुंचने पर आरोपी की हकीकत सामने आ गई। विरोध पर महिला के साथ मारपीट की गई। आजिज आकर पीड़िता मायके लौट आई।
चार माह पहले आरोपी पति ने उसे तीन तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया। पीड़िता ने ठाकुरगंज कोतवाली में पति शाहिद खां व दो अन्य के खिलाफ तीन सितंबर को केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दुबग्गा इलाके में रहने वाली एक महिला का निकाह पांच मई 2022 को बाराबंकी के मो. मोनिस से हुआ था।
आरोप है कि दहेज में बाइक, एसी और अन्य सामान की मांग कर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 12 जुलाई 2022 को महिला को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया और पति ने फोन किया तीन तलाक दे दिया। सोमवार को पीड़िता ने पति मोनिस, सास, ससुर मो. जहीर, देवर जैद और दानिश पर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें