फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन महीने की तफ्तीश में भी पुलिस नहीं खोल पाई असलम की कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड में जिस असलम ने शूटर विजय को माफिया बदन सिंह बद्दो से मिलवाया था, उसके बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

ये तब है जब वारदात के दिन ही शूटर ने उसके नाम का खुलासा किया था। तीन महीने तफ्तीश चली, लेकिन उसकी कुंडली एसआईटी को भी नहीं पता चल सकी। इसका खुलासा दाखिल की गई चार्जशीट से हुआ है।

सात जून को एससी-एसटी कोर्ट में पेशी पर आए जीवा को गोलियों से भून दिया गया था। पुलिस ने जौनपुर निवासी शूटर विजय यादव उर्फ आनंद को गिरफ्तार किया था।
पहले ही बयान में उसने नेपाल में असलम नाम के शख्स से मिलने का दावा किया था। अब जब केस की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई तो उसमें भी असलम का नाम है।
उसको भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस की विवेचना से सामने आया कि मामले में असलम की भूमिका बेहद अहम है, क्योंकि उसी ने शूटर को विजय से मिलाया।
रिवाॅल्वर मुहैया कराने से लेकर सुपारी देने तक उसका रोल रहा। हैरानी इस बात की है कि तीन महीने बाद भी पुलिस उसकी तस्दीक नहीं कर सकी है। वह कहां का रहने वाला है? क्या करता है? नेपाल कैसे पहुंचा? बद्दो के संपर्क में कैसे आया?
विज्ञापन


लखनऊ में बद्दो का गुर्गा कौन?
विजय ने पुलिस को बयान दिए थे कि वह जब लखनऊ पहुंचा था तो बद्दो का एक गुर्गा उसको मिला था। उसी ने उसको वकील की ड्रेस दिलाई थी। रिवाॅल्वर दी थी और कोर्ट रूम तक ले गया था। पर, उसने इस गुर्गे के नाम का खुलासा नहीं किया था। तीन महीने तक चली केस की विवेचना के दौरान पुलिस भी इस बारे में जानकारी नहीं जुटा सकी।

हरिद्धार में 16 साल पहले बद्दो के गुर्गे हरविंदर को जीवा ने मारा था

पुलिस की विवेचना के मुताबिक, 2007 में जीवा व उसके शूटरों ने हरिद्वार में बद्दो के गुर्गे हरविंदर को मार दिया था। इसके बाद जीवा और बद्दो के बीच दुश्मनी की नींव पड़ गई थी। बाद में वह एक-दूसरे के अवैध कामों में हस्तक्षेप करने लगे। खासकर जमीन कब्जाने के मामलों में। इससे पनपी रंजिश बढ़ती गई। वहीं जब 2017 में जीवा ने हरिद्वार के प्रॉपर्टी डीलर सुभाष सैनी पर कातिलाना हमला कराया और व्यापारी अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी की हत्या कराई। तभी बद्दो ने तय कर लिया था कि वह जीवा को मरवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें