फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच घंटे देरी से रवाना हुई हज की पहली उड़ान

विज्ञापन
हज हाउस पहुंचे जायरीन।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ से रवाना होने वाली हज की पहली उड़ान बुधवार को पांच घंटे देरी की शिकार हुई। खराब मौसम के कारण विमान की रवानगी में देरी हुई। इस दैारान जायरीन एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे।
विज्ञापन


हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों को लेकर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पहली उड़ान बुधवार को रवाना हुई। फ्लाईनास एयरलाइंस की उड़ान दोपहर 2:20 बजे एयरपोर्ट से सऊदी के लिए रवाना होनी थी, लेकिन खराब मौसम से विमान के टेकऑफ में समय लग गया। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि दोपहर की उड़ान करीब पांच घंटे की देरी से शाम सवा सात बजे रवाना हो सकी। इस दौरान हज यात्रा पर जाने वाले एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। पहली उड़ान से 427 यात्री सऊदी के लिए रवाना हुए।

हज हाउस पहुंचे जायरीन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें