फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट का फैसला: यूपी का पहला एथेनॉल प्लांट गोरखपुर में स्थापित होगा

Tue, 16 Oct 2018 10:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

यूपी का पहला बायोमास आधारित सेकंड जनरेशन एथेनॉल प्लांट गोरखपुर में स्थापित होगा। प्रदेश कैबिनेट ने इसके लिए गोरखपुर की धुरियापार चीनी मिल की 50 एकड़ जमीन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


इस प्लांट से प्रतिदिन 100 किलोलीटर एथेनॉल का उत्पादन होगा। प्लांट की स्थापना से 800 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

सरकारी प्रवक्ता व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि एथेनॉल प्लांट की स्थापना के लिए जमीन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को 30 वर्ष की लीज पर दी जाएगी। 
विज्ञापन


इसके लिए कंपनी को प्रति वर्ष 1.30 करोड़ रुपये किराया देना होगा। बंद चीनी मिल को फिर शुरू कराने से जुड़ी मांग के सवाल का मंत्री ने सीधा जवाब नहीं दिया,  कहा कि मिल संचालन के लिए जरूरी जमीन अब भी सुरक्षित है। 

Trending Videos

सात नए मेडिकल कॉलेजों के बजट प्रस्तावों पर मुहर

प्रदेश कैबिनेट ने सात नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए बजट प्रस्तावों और कार्यदायी संस्थाओं के नामों को मंजूरी दे दी है। इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पर 1522.14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 60 फीसदी केंद्र और 40 फीसदी राज्य सरकार खर्च करेगी।

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि एटा, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, हरदोई, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के निर्णय पहले ही किए जा चुके हैं। प्रत्येक कॉलेज के लिए बजट खर्च और कार्यदायी संस्था नामित कर दिया गया है। इनमें कई के काम दिवाली तक शुरू हो जाएंगे। कार्यदायी संस्थाओं को जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

ललितपुर की पाली तहसील के 23 गांव सदर में शामिल

प्रदेश कैबिनेट ने ललितपुर जिले की तहसील पाली के 23 गांवों को तहसील सदर में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राजस्व परिषद के इस प्रस्ताव में कहा गया था कि इन गांवों के लागों को तहसील पाली से मुख्यालय जाने के लिए प्राकृतिक रुकावटों के कारण बहुत दूर से घूमकर आना पड़ता है। जबकि ललितपुर की सदर तहसील जाने के लिए आवागमन आसान है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब पाली तहसील के 23 गांव सदर तहसील का हिस्सा हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें