ईसीजी कराने में लगने वाले समय को देखते हुए अब केजीएमयू की सभी इमरजेंसी में पहली ईसीजी मुफ्त कर दी गई है। इससे गंभीर मरीजों के लिए कीमती एक-एक मिनट बच जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की सभी इमरजेंसी में अब मरीज की पहली ईसीजी मुफ्त होगी। मरीज को फौरन इलाज मिल सके इसलिए यह व्यवस्था की गई है। अभी तक 80 रुपये फीस जमा करने में ही काफी वक्त लग जाता था।
विज्ञापन
लारी कॉर्डियोलॉजी की इमरजेंसी में रोजाना दो सौ मरीज आते हैं। इन मरीजों में से लगभग सभी की ईसीजी जांच करनी पड़ती है। क्वीन मेरी में भी कई मरीजों की ईसीजी जांच की जरूरत पड़ती है।
इमरजेंसी में आने वाले मरीज की जान बचाने के लिए पल-पल कीमती होता है। इसलिए फीस जमा करने में लगने वाले समय को बचाना भी जरूरी है। अब तक केवल ट्रॉमा सेंटर में ही निशुल्क ईसीजी होती थी। अब इस दायरे को सभी इमरजेंसी तक बढ़ा दिया गया है।
कार्य परिषद ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब हर जगह इसकी पहली ईसीजी में यह व्यवस्था लागू होगी।