फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ से मदीना के लिए पहली सीधी उड़ान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ से सऊदी अरब के मदीना के लिए बृहस्पतिवार को पहली सीधी उड़ान शुरू हुई। फ्लाईडील एयरलाइंस की इस उड़ान से 161 यात्री मदीना से लखनऊ पहुंचे, जबकि 71 यात्री यहां से रवाना हुए। इससे लखनऊ और सऊदी अरब के बीच हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सऊदी अरब की विमानन कंपनी फ्लाईडील ने लखनऊ और मदीना के बीच सीधी उड़ान शुरू की है। मदीना से उड़ान संख्या एफ-3 1827 सुबह 5:20 बजे रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे लखनऊ पहुंची। वहीं, वापसी में उड़ान संख्या एफ-3 1828 दोपहर 2:05 बजे लखनऊ से रवाना होकर शाम 7:20 बजे मदीना पहुंची। उड़ान का किराया 60,386 रुपये तक पहुंच गया था। मदीना के लिए यह सीधी उड़ान अब प्रत्येक सप्ताह बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें