फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी नृत्य से यूपी महोत्सव का आगाज

Wed, 25 Dec 2013 09:39 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी लोकनृत्यों व गीतों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज, निशातगंज में मंगलवार को सातवें यूपी महोत्सव का धमाकेदार आगाज हुआ।
विज्ञापन


पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में झोड़ा, चांचरी, छपेली, थड़िया आदि लोकनृत्यों से महोत्सव की शाम गुलजार रही।

ग्यारह दिवसीय महोत्सव का आयोजन प्रगति पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से कराया जा रहा है, जो तीन जनवरी तक चलेगा। मुनाल संस्था की ओर से कराई जा रही प्रस्तुतियों की शुरुआत चेतना तिवारी के लोकनृत्य से हुई।

इसके बाद ‘डोला रे डोला...’, ‘ढायी श्याम रोक लेई...’ गीतों पर रागिनी, अंकिता, ज्योति राना ने नृत्य पेश किया। मुख्य अतिथि के रूप में जंतु उद्यान मंत्री डॉ. शिवप्रताप यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उन्होंने महोत्सव को सराहनीय पहल बताया। आयोजक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव में फूड जोन को मिलाकर कुल 150 स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही सात झूले भी उड़ान भरने को तैयार हैं।
विज्ञापन


बुधवार से प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बच्चों के लिए गायन, वादन, नृत्य, मेहंदी, रंगोली, चित्रकला, कविता पाठ, लेखन, वाद-विवाद सहित करीब 18 प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके अलावा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें