फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72,825 शिक्षक भर्तीः फ्लॉप रहा काउंसलिंग का पहला शो

Sat, 30 Aug 2014 01:43 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती-2011 की कटऑफ जारी होने के बाद शुक्रवार को लखनऊ डायट पर महज दो अभ्यर्थी ही पहुंचे। लखनऊ में प्रशिक्षु शिक्षक पद के लिए 12 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें दो शिक्षामित्र भी थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को डायट पर अभ्यर्थियों की राह देखी जाती रही। मौके पर एक शिक्षामित्र और एक टीईटी अभ्यर्थी ही काउंसलिंग कराने पहुंचा। प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती-2011 की कट ऑफजारी कर दी गई है।

लखनऊ में 12 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ पर 31 अगस्त तक अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन


डायट प्राचार्या ललिता प्रदीप के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने समस्त प्रमाणपत्रों के साथ डायट केंद्र पर उपस्थित हों। इसके लिए अभ्यर्थियों को एसएमएस और कॉल भी की गई है।
Trending Videos

मात्र 12 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग

वहीं अगर बलरामपुर जिले की बात करें तो यहां की स्थिति भी लखनऊ से अलग नहीं रही। पहले दिन ही टीईटी कांउसलिंग पूरी तरह से फ्लॉप हो गया। पहले दिन टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण 627 के सापेक्ष मात्र 12 अभ्यर्थी कांउसलिंग में शामिल हुए।

डायट प्राचार्य/बीएसए जय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि डायट में होने वाली टीईटी कांउसलिंग में पहले दिन 627 अभ्यर्थियों के सापेक्ष मात्र 12 अभ्यर्थी ही शामिल हुए।

तीन दिनों तक चलने वाली काउंसलिंग में 1589 अभ्यर्थियों कट ऑफ मेरिट व सूची डायट व बेसिक शिक्षा कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है। यूपी बेसिक एजूकेशन बोर्ड की वेबसाइट पर भी कट ऑफ विवरण व सूची उपलब्ध है।

यहां के हालात रहे थोड़ा बेहतर

हालांकि लखनऊ और बलरामपुर के सापेक्ष सुल्तानपुर का हाल कुछ बेहतर रहा। यहां बुलाए गए विशेष आरक्षण व एससी/एसटी के 17 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। शनिवार को सभी कटेगरी की महिला अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।

शासन की ओर से कट ऑफ जारी होने के बाद काउंसलिंग कराने के लिए मिले बहुत कम समय को देखते हुए डायट प्रशासन ने गुरुवार की देर शाम तक तैयारियां मुकम्मल कीं।

शुक्रवार को पहले दिन विशेष आरक्षण व एससी/एसटी के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। प्रभारी डायट प्राचार्य/डीआईओएस अनूप कुमार ने काउंसलिंग के लिए बनाई गई चार टीमों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

पहले दिन निशक्तों की हुई काउंसलिंग

बीटीसी के आवेदकों की काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। शुक्रवार को मिनी डायट पर प्रक्रिया के पहले दिन निशक्तों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों की काउंसलिंग हुई।

इस दौरान मौजूद कर्मियों ने इनके अभिलेखों की जांच पड़ताल की। डायट प्राचार्य धर्मेंद्र सचान ने बताया कि पहले दिन शुक्रवार को करीब 45 निशक्तों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के कोटे से आए आवेदकों की काउंसलिंग की गई।

आवेदकों के मूल अभिलेखों का सत्यापन किया गया और इसकी प्रतियां जमा भी कराई गई हैं। बताया कि सामान्य वर्ग की काउंसलिंग प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। चार सौ लोगों की काउंसलिंग होनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें