यूपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की तारीख तय हो गई है। यह बैठक चार अप्रैल को शाम 5 बजे होगी। इसकी जानकारी यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह ने दी है।
उम्मीद की जा रही है कि पहली बैठक में किसानों के कर्जमाफी के साथ ही प्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम फैसले किए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कहा था कि अगर सूबे में भाजपा की सरकार बनीं तो पहली ही कैबिनेट बैठक में किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे, जिससे अब बैठक पर हर किसी की नजरें हैं।
वहीं, जब से यूपी में योगी सरकार बनी है तब से किसानों की कर्जमाफी पर लगातार अपनी प्रतिबद्घता दर्शा रही है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में लघु व सीमांत किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी।