फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जश्न मानते हुए लाइसेंसी पिस्टल से की फायरिंग, गिरफ्तार

Thu, 02 Oct 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एशिया कप में भारत की जीत पर लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने के आरोप में इंदिरानगर निवासी अनुज शुक्ला को रविवार देर रात विभूतिखंड पुलिस ने डीएलएफ माई पैड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल जब्त करते हुए अनुज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस बीच डीएलएफ माई पैड स्थित हैश गाईज रेस्टोरेंट के पास अनुज भारत की जीत के जश्न पर असलहे से हवाई फायरिंग कर रहा था। पुलिस को देखते ही उसने असलहा कार में छुपा दिया। पुलिस ने अनुज की लाइसेंसी पिस्टल जब्त करते हुए उसके खिलाफ विभूतिखंड थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी अनुज शुक्ला मूल रूप से औरैया के अजीतमल गांधीनगर का रहने वाला है। उसका शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए जल्द औरैया जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें