फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2020 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

  • आशियाना का मामला, बदमाश के पैर में लगी गोली 
  • गैंगस्टर के पास से बाइक व असलहा बरामद 
  • कृष्णानगर में हुई हत्या के एक मामले में भी फरार था शातिर 
विज्ञापन
पुलिस की जुबानी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशियाना थानाक्षेत्र में रविवार रात पुलिस की शातिर बदमाश पुलस्त तिवारी से मुठभेड़ हो गई। भागने के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने शातिर को दबोच लिया। 
विज्ञापन


25 हजार का इनामी बदमाश आशियाना के सेक्टर-आई का रहने वाला है। एसीपी कैंट बीनू सिंह के मुताबिक, बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने केजीएमयू रेफर कर दिया है। उसके पास से बाइक व असलहा भी बरामद किया गया है।  

आशियाना थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय राय के मुताबिक, बदमाश कृष्णानगर में हुई एक हत्या के मामले में भी फरार था। इस मामले में दो साल से उसकी तलाश थी। इसके अलावा आशियाना थाने में गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज था। इसमें भी चार-पांच माह से फरार था। 
विज्ञापन

रविवार रात करीब 8:30 से 9:00 के बीच नगर निगम जोन-8 के सामने रतन खंड रेलवे लाइन के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बदमाश बिना नंबर की बाइक से जा रहा था। रोकने पर उसने रफ्तार बढ़ा दी। 

पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह फायरिंग करने लगा। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद बदमाश को गिरफ्तार कर केजीएमयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें