फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वकीलों के दो गुटों के बीच फायरिंग, दो को लगी गोली

Sun, 25 May 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया अधिवक्ता साकिब को।
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज स्थित रेजीडेंसी के पास अधिवक्ता के चैंबर में शनिवार देर रात वकीलों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हुई।
विज्ञापन


वकील कुंवर अंबिका सिंह और साकिब हसन को गोली लगी। दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों ने एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।


मड़ियांव निवासी कुंवर अंबिका सिंह उर्फ डब्बू सिंह के रिश्तेदार दिलीप सिंह का रेजीडेंसी के पास चैंबर है। अंबिका सिंह का कहना है कि शनिवार देर रात वह कुछ साथी वकीलों के साथ चैंबर में बैठे थे।
विज्ञापन


इस दौरान मलिहाबाद निवासी अधिवक्ता साकिब हसन कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर बहस होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई।

कुंवर अंबिका सिंह को कमर, पैर, हाथ और साकिब को गर्दन के पास गोली लगी। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने गोलीबारी से घायल दोनों वकीलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

सूचना पर एसीपी चौक राजकुमार सिंह रेजीडेंसी और इंस्पेक्टर वजीरगंज राकेश त्रिपाठी ट्रामा सेंटर पहुंचे। साकिब का कहना है कि वह बातचीत करने पहुंचे थे, तभी उनपर फायरिंग कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें