फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः बच्चों के विवाद में चली गोली और लाठी-डंडे, नेता का भतीजा घायल

Sat, 08 Feb 2020 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फायरिंग में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बच्चों के बीच हुए विवाद में गोली चलने और उसमें एक पार्षद के भतीजे के जख्मी होने की खबर है। बताया गया है कि घटना मडियांव के कमलाबाद बढ़ौली की है जहां कल बच्चों के बीच हुई कहासुनी में बड़े भिड़ गए।

विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। इस फायरिंग में पार्षद के भतीजे को गोली लगी है जिसे पुलिस की मदद से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 

कमलाबाद बढ़ौली के पार्षद अवनीश सिंह ने बताया कि बीकेटी के एसआर कॉलेज में उनके भाई रजनीश के बेटे  हर्षित और अर्पित पढ़ते हैं। साथ एक दूसरे गांव के लवकुश यादव का बेटा अमन भी पढ़ता है। शुक्रवार को कॉलेज में ही बच्चों के बीच विवाद हो गया था। कई राउंड फायरिंग के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें