राजधानी लखनऊ के बीकेटी में शनिवार को दोपहर प्लाईवुड फैक्टरी में आग लग गई। आग से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
एफएसओ बीकेटी प्रशांत कुमार के मुताबिक, शनिवार को दोपहर 2:39 बजे इंदौरा बाग प्लाईवुड फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर तीन गाड़ियों के साथ वह और दमकल कर्मी पहुंचे। वहां देखा कि फैक्टरी में धूप में रखीं प्लाई तेजी से जल रही थीं।
इसके बाद तुरंत आग के चारों तरफ घेरा बनाकर बुझाना शुरू किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझा ली। एफएसओ के मुताबिक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।