फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग... मची अफरातफरी, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Sat, 07 Jun 2025 07:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में प्लाईवुड फैक्टरी में आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।   
विज्ञापन
प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के बीकेटी में शनिवार को दोपहर प्लाईवुड फैक्टरी में आग लग गई। आग से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


एफएसओ बीकेटी प्रशांत कुमार के मुताबिक, शनिवार को दोपहर 2:39 बजे इंदौरा बाग प्लाईवुड फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर तीन गाड़ियों के साथ वह और दमकल कर्मी पहुंचे। वहां देखा कि फैक्टरी में धूप में रखीं प्लाई तेजी से जल रही थीं।

इसके बाद तुरंत आग के चारों तरफ घेरा बनाकर बुझाना शुरू किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझा ली। एफएसओ के मुताबिक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें